घायल वृद्ध की उपचार के दौरान हुई मौत
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा, परिजनों में मचा कोहराम
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम जौनपुर—शाहगंज लुंबिनी मार्ग पर जौनपुर से शाहगंज की तरफ जाते समय सिद्दीकपुर आईटीआई के पास पीछे से टाटा मैजिक ने दादा—पोता के साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया था। अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गई थी जिसकी चपेट में आने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। शनिवार को इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई और परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार पतहना गांव निवासी अंगनू प्रजापति 60 वर्ष पुत्र लक्ष्मण प्रजापति घर से किसी काम को लेकर अपने पोते शिवम प्रजापति के साथ साइकिल से सिद्दीकपुर आईटीआई की तरफ जा रहे थे कि पीछे से आ रही टाटा मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दिया और अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गई जिसकी चपेट में आने से दादा—पोता गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भेज दिया। शनिवार को इलाज के दौरान अंगनू प्रजापति का मौत हो गई।
इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे विविध कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














