पीएम मोदी की मां को दी गई श्रद्धांजलि

पीएम मोदी की मां को दी गई श्रद्धांजलि

जीपी वर्मा
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन का निधन होने पर भाज6पा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके संस्कारों का प्रतिफल आज पूरा विश्व देख रहा है। उन्होंने कहा हीराबा के लालन पालन ने ऐसे प्रतिमान स्थापित कर दिए हैं जो दैवीय महिमा के सिवा और कुछ नहीं हो सकता।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, प्रमोद तिवारी, अम्बरीष रावत, अरविंद मौर्या, रोहित सिंह मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला