स्वच्छ पेयजल को लेकर शिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
तेजस टूडे ब्यूरो
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज सोंधी ब्लाक सभागार में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों का ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ जहां राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पानी की बचत करने और स्वच्छ पेयजल के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हम पानी बना नहीं सकते लेकिन बचा सकते हैं। हमे आगे आने वाली पीढ़ियों और उनके भविष्य के लिए पानी बर्बाद होने से बचाना है। पानी की बचत कर उसका संचयन करना है। गांवों में लोगों को जागरूक करने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। मास्टर ट्रेनर नाहिद गजाला ने बताया कि जलजीवन मिशन का उद्देश्य 2024 के अंत तक ग्रामीण भारत के सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षक आशुतोष पांडेय ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य जल का संरक्षण और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सजल सिंह, अखिलेश चंद्र मिश्र, अशोक सोनकर, वीरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र गुप्ता, अजय आलोक पाल, संदीप द्विवेदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













