HomeJaunpurकटिया लगाकर विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ की जायेगी कार्यवाही: जेई

कटिया लगाकर विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ की जायेगी कार्यवाही: जेई

कटिया लगाकर विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ की जायेगी कार्यवाही: जेई

बकायेदारों से वसूला गया बिजली बिल, 38 बकायेदारों का काटी गयी विद्युत सप्लाई
तेजस टूडे ब्यूरो
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बालवरगंज बाजार में बुधवार को दिन भर एसडीओ आलोक उपाध्याय एवं जेई विद्युत विभाग सुजानगंज अवधेश यादव के नेतृत्व में विद्युत विभाग सुजानगंज की टीम द्वारा अभियान चलाकर बकाएदारों से लगभग डेढ़ लाख बकाया बिल वसूला गया। इस दौरान 38 बड़े वाणिज्यिक बकाएदारों का जो भुगतान नहीं किये, उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। 6 खराब मीटर बदल गया। 13 उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन किया गया। साथ ही उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी अन्य समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस दौरान जेई अवधेश यादव ने अवैध कलेक्शनधारियों को हिदायत दी कि वे अपना कलेक्शन वैध करा लें, अन्यथा कटिया लगाकर विद्युत चोरी करने वाला यदि कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसएसओ हुबनाथ सिंह, लाइनमैन विनय सिंह, राकेश चौरसिया, सोनू पटेल सहित विद्युत विभाग सुजानगंज की पूरी टीम उपस्थित रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read