दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक पक्ष 3 हुये घायल
पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी
तेजस टूडे ब्यूरो
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितौना गांव में मंगलवार की रात लगभग 8 बजे दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने से एक पक्ष से 3 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विदित हो कि पीड़ित ज्ञानचंद यादव मानसिक रूप से बीच-बीच में परेशान रहता है। मंगलवार की शाम को राजू यादव, संजय यादव, साहिल यादव समेत आदि लोगों ने तिराहे से ज्ञानचंद को उठाकर अपने घर ले जाकर मारने-पीटने लगे। मारपीट ने ज्ञानचंद के सर में चोट आ गई। पीटता देख पड़ोसी द्वारा परिवार को घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर विपक्षी के घर लेने पहुंचे फौजी सुबास यादव व अजीत को पहले ही हाथों में लाठी—डंडे लिए घात लगाये। लोगों ने प्राणघातक हमला बोल दिया। मारपीट में दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी क्रिमिनल किस्म के लोग है, उन पर पहले से ही मुकदमा चल रहा है। विपक्षी जाते समय धमकी दिए कि आज तो इतना ही मारे हैं। बाकी गोली बाद में मारेंगे। पीड़ित कोतवाली पहुंच तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













