HomeChitrakootभगवान को अर्पित फूलों से सुगंधित अगरबत्ती एवं कोन बनाने का हुआ...

भगवान को अर्पित फूलों से सुगंधित अगरबत्ती एवं कोन बनाने का हुआ प्रशिक्षण

भगवान को अर्पित फूलों से सुगंधित अगरबत्ती एवं कोन बनाने का हुआ प्रशिक्षण

प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को उद्यमी के साथ स्वावलम्बी बनाना है: अभय महाजन
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। दीन दयाल शोध संस्थान उद्यमिता विद्यापीठ में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण (अर्पित फूलों से सुगंधित अगरबत्ती एवं कोन बनाना) विषय पर प्रशिक्षण सह प्रदर्षन का आयोजन सीएसआईआर केन्द्रीय औषधि एवं सुगंध पौधा संस्थान (सीमैप) लखनऊ के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर प्रमुख रुप से अभय महाजन राष्ट्रीय संगठन सचिव दीनदयाल शोध संस्थान, डाॅं. रमेष श्रीवास्तव प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख व्यापार विकास संघ सीमैप लखनऊ तथा डाॅं. अमित गोस्वामी प्रमुख वैज्ञानिक राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली की उपस्थित रही।

कार्यक्रम का संचालन डाॅं. मनोज त्रिपाठी वरिष्ठ शोध अधिकारी एवं प्रमुख शोध आरोग्य धाम ने किया। प्रशिक्षण में 50 से अधिक महिलाओं ने चित्रकूट की 50 किमी की परिधि में आने वाले गाॅंवों से सहभागिता की जिसमें युवतियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

प्रषिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुये डाॅं. रमेष श्रीवास्तव ने बताया कि देष के विभिन्न राज्यों के प्रमुख मंदिरों जैसे कि वैष्णो देवी मंदिर, शिर्डी सांई बांबा, उज्जैन महाकाल, मैहर शारदा माता आदि जगहों पर भगवान को अर्पित फूलों से सुगंधित अगरबत्ती बनाने का प्रषिक्षण दिया जा चुका है और वहां कि महिलाओं द्वारा यह कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है वर्तमान में आठ हजार से अधिक महिलायें अपने घरेलू कार्यो के साथ अगरबत्ती बनाने का कार्य कर रही हैं और अतिरिक्त आय को अर्जित कर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण भी कर रही है।साथ ही स्वावलंबी होकर स्वावभिमान के साथ जीवन यापन कर रही है।
डाॅं. अमित गोस्वामी ने बताया कि हम लोग आगे भी और कई प्रकार के प्रषिक्षण आयोजित कर ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी के साथ स्वावलंबी बनाने का कार्य करते रहेंगे।

दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने बताया कि राष्ट्रऋषी नानाजी का विचार हमेषा से यही रहा है और हम सब उनके बताये हुये रास्ते पर चलकर ग्राम स्वावलंबन का कार्य कर रहे हैं। आपने बताया कि नानाजी कहते थे कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के माध्यमों से ही उद्यमी बनना है। भगवान को पुष्प् अर्पित करने के पश्चात नदी में प्रवाहित कर दिय जाते हैं जिसमें जल प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण होता है।

इसके अतिरिक्त ये पुष्प सड़क मे फेक दिये जाते हैं जो कि कूड़े के रुप मे पैरों में भी लगते हैं जिसमें हमारी श्रृद्धा एवं भावना को ठेस पहुंचती है। अगर यह उद्यम प्रारम्भ कर दिया जायेगा तो एक ओर प्रदूषण नही होगा एवं हमारी भावना भी आहत नहीं होगी और महिलाए उद्यमी बनकर स्वाभिमान के साथ स्वावलम्बी बन सकेगी। उनके परिवार की आमदनी भी बढ़ेगी और जीवन भी खुषहाल रहेगा। ये तो ऐसा हुआ कि आम के आम गोठलियों के दाम वाली कहावत चरितार्थ हुई।

डाॅं. रमेष श्रीवास्तव को इस पहल के लिये धन्यवाद दिया और कहा कि हम ग्राम विकास के लिये आपके साथ हमेषा खड़े रहेगे हमारी जबभी जहाॅंभी आपकी आवष्यकता होगी हम आपके साथ होंगे।
प्रषिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकल्पों के प्रकल्प प्रभारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। यह प्रषिक्षण कार्यक्रम लेक्स आर्बिस कंसल्टिंग प्रा0लि0 नई दिल्ली के वित्तीय सहयोग से सम्पन्न हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read