HomeChitrakootचोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने ट्रैक्टर व रोटावेटर के साथ...

चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने ट्रैक्टर व रोटावेटर के साथ किया गिरफ्तार

चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने ट्रैक्टर व रोटावेटर के साथ किया गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना राजापुर पुलिस टीम ने चोरी के दो आरोपियों को ट्रैक्टर व रोटावेटर सहित गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को थाना राजापुर के सोतापुरवा निवासी अपसार उर्फ गुवुल खाँ पुत्र मुस्तफा खाँ ने थाने में सूचना दी कि बीते रविवार को वह जुताई करने के बाद अपना ट्रैक्टर राजबहादुर यादव की दूध डेयरी खटवारा में खड़ा करके चला गया था। अगले दिन सुबह के समय आकर देखा तो ट्रैक्टर गायब था, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस सूचना पर थाना राजापुर में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। मामले की विवचेना के क्रम में बुधवार को थाना राजापुर के उपनिरीक्षक इमरान खान व उनकी टीम आरक्षी प्रकाश मिश्रा, लवकुश यादव, शुभम मिश्रा व अजय मिश्रा द्वारा ट्रैक्टर व रोटावेटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूंछतांछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम कल्लू रैदास निवासी चिल्ली राकस थाना राजापुर व अनिल कुमार विश्वकर्मा निवासी बड़ी खजुरीहा थाना रैपुरा बताया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह ट्रैक्टर बीते रविवार की राजबहादुर यादव की दूध डेयरी के पास ग्राम खटवारा से चुराया था जिसे वह बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read