परीक्षा की तैयारियों को दिया गया अन्तिम रूप

परीक्षा की तैयारियों को दिया गया अन्तिम रूप

27 जुलाई को होगी समीक्षा अधिकारी की प्रारम्भिक परीक्षा
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 27 जुलाई को जनपद में आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टरेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 11 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 11-11 सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। परीक्षा 27 जुलाई को प्रातः 09ः30 बजे से अपराह्न 12ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 5000 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा केन्द्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। इसके लिए शासन की गाइड लाइन के अनुसार प्रशिक्षण भी दिया गया है। कहा कि सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट 26 जुलाई को ही परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण व निरीक्षण करते हुये यातायात, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट के गोपनीय दस्तावेज को निर्धारित समय पर ट्रेजरी के डबल लाक से प्राप्त करते हुये परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध करायेंगे तथा सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक गोपनीय दस्तावेज को प्राप्त कर वीडीयोग्राफी कराते हुये कक्ष निरीक्षकों को उपलब्ध करायेंगे एवं पूरी प्रक्रिया के दौरान परीक्षा की संवेदनशीलता को बरकरार रखते हुये समस्त कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे। इसमे किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा की सुचिता भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी को केंद्रो से समन्वय बनाते हुए एंबुलेंस की भी व्यवस्था करने को कहा। एआरटीओ को निर्देशित किया कि दूर स्थित परीक्षा केंद्रों से समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराएं। साथ ही ई-रिक्शा व प्रमुख स्थलों पर किराया रेट भी लिखवाएं। डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्र पर कोई भी व्यक्ति ड्यूटी के दौरान बिना परिचय पत्र के नहीं रहेगा। कहा कि केंद्र व्यवस्थापक के कोई भी रिश्तेदार परीक्षा में सम्मिलित न हो, इसके लिए एक ऐफिडेविड अवश्य लें। परीक्षा केंद्र से 500 मीटर दूरी तक कोई भी फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलनी चाहिए। डीएम उपस्थित सभी लोगों को निर्देशित किया कि अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराएं। कहा कि किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के विरुद्ध आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, उप जिलाधिकारी राजपुर आरआर रमन, मानिकपुर मोहम्मद जसीम, मऊ सौरभ सिंह यादव, अपर उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक, पुलिस क्षेत्राधिकार नगर राजकमल, मऊ यामीन अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, आईजी स्टाप राम सुंदर यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल धर्मन, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA