राजापुर नगर पंचायत ने स्वच्छ सर्वेक्षण में हासिल की देश में 83वीं रैंक

राजापुर नगर पंचायत ने स्वच्छ सर्वेक्षण में हासिल की देश में 83वीं रैंक

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली नगर पंचायत राजापुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में लंबी छलांग लगाकर देश में 83वां तथा प्रदेश में 26वां स्थान प्राप्त किया। राजापुर को मिली इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों व सफाई नायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।नगर पंचायत की इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने समारोह का आयोजन कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा घोषित किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणाम में नगर पंचायत राजापुर को मिली इस उपलब्धि में सफाईकर्मियों व सफाई नायकों की अहम भूमिका है। जिनके अथक प्रयास, मेहनत, लगनशीलता व निष्ठापूर्वक कार्य करने से राजापुर नगर पंचायत को देश मे 83वां तथा प्रदेश स्तर पर 26वां स्थान प्राप्त हुआ है। बताया कि वर्ष 2023 के परिणाम में नगर पंचायत राजापुर को देश में 1588वा और प्रदेश स्तर पर 276वां स्थान प्राप्त होने के बाद सफाईकर्मियों को सुरक्षा किट, सफाई यंत्र के साथ आधुनिक मशीने उपलब्ध कराई गई साथ ही सफाई कर्मियों ने पूरी लगन व निष्ठा के साथ काम किया। जिसका परिणाम वर्ष 2024 के स्वच्छ सर्वेक्षण में देखने को मिला। सभी सफाई कर्मियों व सफाई नायकों को प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। बताया कि इसमें तत्कलीन अधिशासी अधिकारी बालकृष्ण गौतम ने भी अहम भूमिका निभाई थी। कहा कि नगर पंचायत के सम्पूर्ण कर्मचारी भविष्य में स्वच्छता के प्रति समर्पण और जागरूकता बनाए रखेंगे। जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार ने बताया कि स्वच्छता उपलब्धि के साथ नगर को खुले में शौचमुक्त ओडीएफ श्रेणी में प्रथम स्टार मान्यता प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ है। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक कर्मोत्तम सिंह, जियो स्टेट प्रोजेक्ट एनालिस्ट शिव विजय सिंह, अमित सोनी, रिजवान, विपिन मोदनवाल, राहुल चौरसिया, पवन तिवारी, जयप्रकाश शर्मा, सफाई मित्र पुत्तीलाल, दिनेश, राकेश, धनराज, उमेश आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA