यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर चला यातायात प्रभारी का हंटर
दीप सिंह
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी यातायात, अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा अपनी टीम के साथ सरायमीरा रोडवेज बस स्टैंड के आसपास दुकानदारों द्वारा फुटपाथ को घेर रखा था, जिसको खाली कराया गया तथा वहां पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया तथा एक टेंपो में चालक द्वारा अनाधिकृत रूप से प्रेशर हॉर्न लगवा रखा था जिसको निकलवाया गया। वहीं यातायात प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ गोवर्धनी तिराहे से आगे टोल प्लाजा के पास रॉन्ग साइड से चल रहे वाहनों के विरुद्ध अभियान चला कर 28 वाहनों के चालान काटे, साथ ही यातायात प्रभारी द्वारा मौजूद लोगों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक भी किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










