पिण्डरा तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
विनय सिंह
पिंडरा, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के पिंडरा स्थित तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में फरियादि पहुंचे और अपनी फरियाद अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए जहां पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम, पुलिस आयुक्त कमिश्नर मुथा अशोक जैन सीडीओ एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, गोमती जोन एसीपी प्रबल प्रताप सिंह एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार तहसीलदार विकास कुमार पांडे के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई और मौके पर दर्जनों शिकायतों का निस्तारण किया गया इसमें जमीन संबंधित अधिक शिकायत आई और उनका कुछ का निस्तारण भी हुआ। पिंडरा तहसील पर 119 शिकायतें हैं जिसमे तुरंत 9 का निस्तारण किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















