बलिया का वसुदेवां माता का स्थान जहाँ सबकी मुरादें होती हैं पूरी
अजय जायसवाल
बलिया। हिन्दू धर्म मे नवरात्रि का बड़ा महत्व है जिसे आदि शक्ति जगत जननी मां जगदम्बा की आराधना उपासना व्रत रखने से मां की विशेष कृपा होती है। बलिया में जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर चितबड़ागांव में सच्चा दरबार बसुदेवां देवी का प्राचीन मंदिर है। मान्यता है कि आदिशक्ति स्वरूप मां दुर्गा के दर्शन करने मात्र से संकट दूर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूजन अर्चन करने से मां प्रसन्न होती हैं, भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करती है। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के दिनों के अलावा हमेशा दूर दराज के लोगों का इस मंदिर में आना जाना लगा रहता है। गांव के बुजुर्ग बताते है कि मंदिर का निर्माण बसुदेवां (चितबड़ागांव) के जाने माने समाजसेवी रमेश कुमार श्रीवास्तव ने 20 अक्टूबर 2001 में स्थापना कराया था। बीते वर्ष पहले रमेश कुमार श्रीवास्तव लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। नौकरी से रिटायर होने के बाद तन, मन, धन से माता रानी की सेवा करने में लग गए साथ ही इनके पुत्रों का भी भरपूर सहयोग रहता है। श्री श्रीवास्तव अभी भी मां की उपासना पूजन अर्चन किया करते हैं। वे गांव के लोगों की आर्थिक स्थिति, एवं स्वस्थ समृद्धि होने की कामना व मन्नते मांगते हैं।
श्री श्रीवास्तव बताते हैं कि मां की कृपा से वे हर चीज से समृद्ध एवं संपन्न हैं, बीते वर्ष पहले भी नौकरी के उपरान्त समय निकाल कर मां का पूजा अर्चना किया करते रहे। अपने जीवन के अन्तिम पडाव वृद्धावस्था मे वर्तमान समय में भी अपने धर्मपत्नी के साथ प्रत्येक रामनवमी व नवरात्रि में पूरे पूजन- पाठन लगभग महीने भर के दिवसों में बसुदेवा माता मंदिर में अपना समय व्यतीत करते हैं। इनके साथ-साथ क्षेत्र व दूर दराज के लोग भी यहां पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगते हैं। जिन्हें मां सहर्ष पूर्ण करती है। सच्चा दरबार बसुदेवां मंदिर यहां हर समय भक्तों की भीड़ मौजूद रहती है। कहते हैं जो भी भक्त सच्चे मन से इस मंदिर का दर्शन करने पहुंचता है उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






















