पिण्डरा तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
विनय सिंह
पिंडरा, वाराणसी। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं की सुनवाई तथा त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पिण्डरा तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता पिंडरा एसीपी प्रतीक कुमार द्वारा हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में फरियादि पहुंचे और उन्होंने एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार तहसीलदार विकास कुमार पाण्डेय नायब प्राची नायब स्वेता नायब राधेश्याम यादव के समक्ष लोगों ने अपनी शिकायत सुनाई। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व विभाग आपूर्ति विभाग, पुलिस विभाग से संबंधित अधिकतर मामले आये। मौके पर कुल प्रार्थना पत्र 87 शिकायत आई 5 निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पिंडरा एसीपी प्रतीक, तहसीलदार विकास और सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। जिसका सभी अधिकारियों ने उनकी समस्या ध्यान पूर्वक सुनीं और उसका निस्तारण करने की कोशिश की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















