आटो में छूटा बैग वापस पाकर युवक ने पुलिस को दिया धन्यवाद
तेजस टूडे ब्यूरो
सुनील यादव/अतुल राय
वाराणसी। संतोष मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा अपने परिवार के साथ सारनाथ वाराणसी घूमने आए थे। घूमते समय उन्होंने ऑटो का प्रयोग किया। गंतव्य तक पहुंचने के बाद उतरते समय संतोष का बैग ऑटो में छूट गया। संतोष में तुरंत उसकी सूचना पर्यटक थाने को दिया। पर्यटक थाना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच आटो को तलाशा और बैग को सकुशल बरामद किया।उक्त बैग को सन्तोष मिश्रा को वापस लौटाया। संतोष मिश्रा और उनके परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी कें नेतृत्व वाली पर्यटक थाना वाराणसी के पुलिस की तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















