आज के विद्यार्थी भविष्य के राष्ट्र निर्माता: संजीव
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। मोंटेसरी कॉलेज नगर क्षेत्र मेवातीपूरा परिसर में बाल दिवस समारोह भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर बेहतर प्रदर्शन किया और अनुशासन में रहकर सभ्य नागरिक बनने का सामूहिक संकल्प लिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित बाल दिवस समारोह को संबोधित करते हुए संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री का हृदय विशाल था। बच्चों से वे स्नेह करते थे। हम सब को उनके विचारों को आत्मसात कर देश एवं समाज के नवनिर्माण में सहभागी बनाना चाहिए। मुख्य अतिथि संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट अध्यक्ष जिला वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा ने विद्यार्थियों को राष्ट्र विधाता बताते हुए शिक्षा के साथ साथ खेल के प्रति समर्पण एवं नशा आदि से दूर रहने का आवाहन किया। सुलह अधिकारी अनिल मिश्र ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रबंधक शिक्षाविद आरपीएन श्रीवास्तव ने बाल दिवस के अवसर पर बेहतर आयोजन के लिए शिक्षक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय के उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए सभी से सहभाग का आवाहन किया। संचालन प्राचार्या दिलशाद बानो ने किया। समारोह में विद्यार्थियों ने पाक कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया गया। समारोह में प्रमुख रूप से शिक्षिका प्रीति कौर, शबाना, सुमन बाला, अरुणिमा, रीता वर्मा, सतेंद्र कौर, राजेश मिश्रा, सुधा अवस्थी, सुचिता, रचना, शिखा, सविता, निखत समेत सैकड़ों विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालयकर्मी संतोष कुमार सक्सेना ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA










