HomeJaunpurनेपाल से तस्करी कर लायी गयी चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

नेपाल से तस्करी कर लायी गयी चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

नेपाल से तस्करी कर लायी गयी चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

आगरा। छत्ता थाना पुलिस को लगी बड़ी सफलता हाथ। नेपाल से तस्करी कर लाई गई चरस के साथ तीन तस्करों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार। तस्करों के पास से करीब 95 लाख कीमत की चरस बरामद हुई है।

इस गिरोह का काम नेपाल से चरस को लाकर ऊंचे दामों में आगरा सहित अन्य जिलों में तस्करी करने का रहता है। एसपी प्रोटोकोल ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसटीएफ कानपुर यूनिट और थाना छत्ता पुलिस के संयुक्त आपरेशन में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चरस की बड़ी खेप को आगरा पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह तस्करी के लिए बस का प्रयोग करते हैं। इनमें से दो लोग नेपाल से चरस को तस्करी कर लाए थे। तीसरा व्यक्ति इसे खपाने का काम करता था। तस्करों के पास से पुलिस ने 19 किलो चरस बरामद कि है। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 95 लाख रुपए है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read