HomeJaunpurJaunpur News : समारोह में दिलायी गयी पद एवं गोपनीयता की शपथ

Jaunpur News : समारोह में दिलायी गयी पद एवं गोपनीयता की शपथ

Jaunpur News : समारोह में दिलायी गयी पद एवं गोपनीयता की शपथ

जौनपुर। शहर के ऊर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास के बगीचे में रविवार को सर्राफा एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान पर संरक्षक अशोक बैंकर द्वारा नवचयनित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

शपथ लेने वालों में अध्यक्ष अमर चन्द सोनी (अमर जौहरी), मंत्री हरेराम केसरवानी, आसिफ चैन वाले, विकास सेठ, आशीष बोस, अंशू सेठ, मोहन सेठ, अजय सेठ, उपाध्यक्ष दयाशंकर सेठ, संजय सेठ, सुरेश सेठ, महामंत्री अश्ववनी बैंकर, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, संगठन मंत्री उदय सेठ, विनय सेठ, आय-व्यय निरीक्षक राधेश्याम सेठ, कानूनी सलाहकार मंत्री सागर वर्मा एडवोकेट, मीडिया प्रभारी सूरज सेठ, प्रवक्ता अजीत सेठ, सलाहकार मंत्री अशोक सेठ, अनिल सेठ व प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में आशीष सोनी एवं मनीष सोनी शामिल हैं।

आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबाष अग्रहरी ने कहा कि कोई भी संगठन समूह से चलता है। यहां पर सर्राफा बंधुओं की एकत्रित हुई अपार भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि यह संगठन समाज के लिए पूरी मजबूती से काम करेगा। जहां भी जरूरत होगी, हमारा संगठन भी साथ खड़ा मिलेगा। नवचयनित अध्यक्ष अमर जौहरी ने कहा कि जिस उम्मीद एवं विश्वास के साथ स्वर्ण व्यवसाइयों ने हमारे कंधों पर समाज की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि एकता में बल है। हम अपने समाज को साथ लेकर चलेंगे।

उनकी तरक्की एवं विकास में किसी भी प्रकार की कोई बाधा आड़े नहीं आने दी जाएगी। श्री जौहरी ने अपने सम्बोधन में कई उदाहरण भी दिए। इस अवसर पर दिनेश सेठ, उमाशंकर सेठ, जय प्रकाश सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, अमर सेठ, पंकज सेठ, दिलीप सेठ, सौरव बैंकर, घनश्याम दास, अनिल, राजेन्द्र सेठ, अनूप सेठ, पिन्टू, आंशू, नीरज, उमंग केसरवानी, अंकित कसौधन, विशाल सेठ, मनोज, महेश, राम प्रताप, सोहन लाल स्वर्णकार, रमेश सेठ, गुडड्ू सेठ आदि मौजूद रहे। संचालन कन्हैया लाल सेठ ने किया। अंत में एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सूरज सेठ ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read