HomeJaunpurJaunpur News : लाखों के सामान व नगदी पर चोरों ने किया...

Jaunpur News : लाखों के सामान व नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

Jaunpur News : लाखों के सामान व नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

मां के इलाज के लिये रखे 30 हजार भी चोरों ने उड़ाया
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव में हौसलाबुलंद चोरों ने घटना को दिया अंजाम। आस-पास के लोगों को नहीं लगी भनक। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले की छानबीन करने की लगाई गुहार। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर निवासी मनोज कुमार गुप्ता अपने किसी निजी काम से परिजनों के साथ अयोध्या गया हुआ था।

रविवार सुबह जब वह घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला खुला पड़ा था। दरवाजा खुला देख वह सन्न रह गया। जब थोड़ी दूर वह कमरे के पास पहुंचा तो देखा कि बक्सा, अलमारी, सूटकेस सब बिखरा पड़ा था। जैसे ही उसका ध्यान बक्सा और अलमारी में रखे नगदी रुपए तथा जेवरात पर हुआ तो बिखरे सामानों को उलटने पलटने लगा लेकिन उसके हाथ कुछ भी नहीं लगा पीड़ित ने बताया कि लगभग 500000 के जेवरात और मां के इलाज के लिए रखे 30000 नगद किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमारे घर से गायब कर दिया है। पीड़ित ने इसकी जानकारी आपातकालीन पुलिस डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कुछ अता पता नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने सरायख्वाजा थाने में तहरीर देकर मामले की छानबीन हेतु गुहार लगाई है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि पीड़ितों द्वारा तहरीर मिल गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read