परिवार परामर्श केन्द्र में 3 पारिवारिक विवादों का हुआ निस्तारण
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवाद संबंधी पत्रावलियों पर बैठक की गई। इस मौके पर विचारार्थ प्रस्तुत मामलों में सक्रिय मध्यस्थता से पति-पत्नी एवं परिजनों के मध्य आपसी सुलह एवं समझौता कराकर 3 पारिवारिक विवाद का हुआ सफल निस्तारण किया गया। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त करते हुए यह सहमति व्यक्त किया कि अब वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेमपूर्वक एक साथ जीवन यापन करेंगे। परामर्शदाताओं द्वारा दोनों पक्षों को यह सलाह दी गई कि वे अपने बड़ों का सम्मान करें एवं जीवन की नई शुरुआत परस्पर समझ और सहयोग से करें। पारिवारिक विवाद निस्तारण में परामर्शदाता देवतादीन दूबे अरुण यादव, वंदना मिश्रा व थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला आरक्षी ज्योति, पूजा, मनीषा व हेमा भारतीय का विशेष योगदान रहा। कृष्णावती बनाम बाल गोविंद थाना तुलसीपुर बलरामपुर शिल्पा देवी बनाम सुखराम थाना कोतवाली देहात बलरामपुर सैय्यदा फातमा बनाम अब्दुल कद्दूस थाना पचपेड़वा बलरामपुर परिवारिक सौहार्द व नारी सम्मान की दिशा में बलरामपुर पुलिस की सराहनीय पहल रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



