मिशन शक्ति अभियान में गूंजी नारी सुरक्षा की हूंकार
बबीना पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
बबीना, झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.2 के तहत थाना बबीना क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित कर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला। योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला आरक्षी आरती, साध्वी, कंचन, सोन देवी एवं रिंकी उपस्थित रहीं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
