अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला कमेटी भंग
कायस्थ समाज को राजनीति में हाशिये पर रखना दुर्भाग्यपूर्ण: अरविन्द
तेजस टूडे सं.
पंकज कुमार
रायबरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महत्वपूर्ण बैठक प्रभु टाऊन में की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव एडवोकेट ने की। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, सामाजिक सहभागिता एवं भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष ने मौजूदा जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि रायबरेली, कायस्थ बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा कायस्थ समाज को आबादी के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान नहीं दिया जा रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंतनीय विषय है। कायस्थ समाज सदैव अपनी बौद्धिक क्षमता, प्रशासनिक दक्षता एवं सामाजिक योगदान के लिए जाना जाता रहा है लेकिन इसके बावजूद समाज की उपेक्षा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कायस्थ महासभा, पूर्वी के अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वर्तमान जिला कमेटी को भंग किया गया है तथा शीघ्र ही नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। महासभा द्वारा पूरे जिले में व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा नए, कर्मठ और ऊर्जावान युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला संरक्षक नागेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश महिला अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







