सरोवर में डूबे तीन बच्चे, दो की हुई मौत
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। खेलते-खेलते तीन बच्चे अमृत सरोवर में डूब गए। एक बच्चे को स्थानीय ग्रामीण ने बचा लिया, लेकिन दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना ऐमी आलापुर गांव की है। हादसे के बाद बच्चियों के परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सदर शैलेंद्र प्रताप गौतम व महराजगंज थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया तथा बच्चियों के स्वजन से मिलकर उन्हें सांत्वना प्रदान की। रविवार को गांव निवासी प्रशांत पांडेय का आठ वर्षीय पुत्र कुणाल अपनी छोटी बहन कीर्ति व पड़ोस के अमरेंद्र दुबे की सात वर्षीय पुत्री प्रियांशी के साथ गांव में खेलने निकला था।
गांव के बाहर बने अमृत सरोवर पर बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते तीन बच्चों नहाने के लिए तालाब में उतरने लगी तभी तालबा के किनारे की मिट्टी अचानक धंस गई, जिसकी वजह से बच्चे तालाब में गिर गए। बच्चों की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाल कर राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज दर्शन नगर पहुंचाया, जहां कीर्ति व प्रियांशी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुणाल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दोनों परिवारों के घर पर शोक व्यक्त करने के लिए गांव वालों का तांता लग गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव का नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












