Jaunpur News : नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने बरावफात मेले में कराया जलपान
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में जिला, नगर और युवा के सभी पदाधिकारियों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी (बरावफ़ात) के अवसर पर मिष्ठान के साथ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था ओलदगंज चौराहा पर स्टॉल लगाकर किया। जिसमें हजारों की संख्या में मेले में आये हुए दर्शनार्थियों का व्यापार मण्डल ने स्वागत किया। मरकजी सीरत कमेटी के सदर हफीज शाह, पूर्व सदर अरशद कुरैशी के साथ सीरत कमेटी के पदाधिकारियों का व्यापार मण्डल द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री महेन्द्र सोनकर, प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि, जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, मनोज कुमार साहू, राकेश जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, बंटी अग्रहरि, अमितोष गुप्ता, अमर जौहरी, मधुसूदन बैंकर, राहुल गुप्ता, ज्ञान चन्द गुप्ता, डीके अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, अनिल वर्मा, कार्यक्रम संयोजक व उप मंत्री मोहम्मद ईसा, नीरज श्रीवास्तव, इंद्रजीत मौर्य, अजय देवा, रमेश, शिवम अग्रहरि, रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। आभार नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि ने व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












