दहेज हत्या के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
रूपा गोयल
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले पति-पत्नी व पुत्र को दहेज हत्या के मामले में बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बदौली गांव का है। जहां के रहने वाले अयोध्या पुत्र राजकुमार विद्या देवी पत्नी अयोध्या महेंद्र कुमार पुत्र अयोध्या इन तीनों के खिलाफ बबेरू कोतवाली पर दहेज हत्या का मुकदमा पिछले कुछ दिन पहले दर्ज किया गया था। जिसमें बबेरू कोतवाली पुलिस व से मोहनी चौकी प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय मय हमराही कांस्टेबलों के द्वारा तीनों अभियुक्तों को आज सोमवार को सुबह गिरफ्तार करके बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











