कृषि विश्वविद्यालय के नेचर पार्क में हुआ वृहद पौधरोपण
रूपा गोयल
बांदा। बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक वि0वि0 बाँदा में वृहद वृक्षारोपण अभियान 2023 के तहत नेचर पार्क मे वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 डा. नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक कर्मचारीगण उपस्थिति रहे। विश्वविद्यालय परसिर में स्थापित इको/नेचर पार्क में विभिन्न प्रजातियों के लगभग तीन हजार वृक्ष लगाया गया। जिसमें मुख्य रूप से सागौन, नीम, अर्जुन, बेल, ऑवला, अशोक, बबूल, कैथा, इमली, पीपल, बरगद, हरड़, बहेड़ा, बालमखीरा, करौदा के पौधे लगाए गये। पशु-पक्षियों को आकर्षित करने हेतु फलदार वृक्षों जैसे जामुन, कटहल के साथ साथ कुल तीन हजार पौधे रोपित किये गये। कुलपति ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के बदलते परिवेश में जलवायु एवं प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण योगदान है। जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष लगाना अनिवार्य होना चाहिए जिससे कि हम अपने भविष्य में आने वाली परेशानियों से बच सके। कार्यक्रम में सभी अधिष्ठाता, निदेशक, शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











