HomeVaranasiपाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

विवेक राय
चौबेपुर, वाराणसी। स्थानीय बाजार के पुराने बस स्टैंड पर जल निगम की पाइप लगभग 15 दिन से फटी हुई है। इसके चलते सड़क पर रोजाना हजारों लीटर पानी बेवजह बहकर बर्बाद हो रहा है। इसके कारण सड़क पर एक बड़ा गड्ढा जलाशय में तब्दील हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से कई बार की, लेकिन जल ही जीवन है का नारा देने वाला विभाग मौन धारण किए हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि एक तो इस गांव के अंतिम छोर तक जल निगम का पानी नहीं पहुंच पाता है।

ऊपर से पाइप लाइन फटने से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। इस सड़क को अभी हाल में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर बनवाया गया है। पानी बहने से नयी सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। दुकानदार गणेश मोदनवाल व संजय चौरसिया, अमित सेठ ने बताया कि इस संबंध में जल निगम में शिकायत भी की, लेकिन विभाग द्वारा अभी तक सही नहीं कराया गया। बस स्टैंड पर जल जमाव होने के कारण गड्ढा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके चलते आए दिन बाइक सवार असंतुलित होकर गिरते रहते हैं। लोगों में डर बना रहता है कि कोई बड़ी घटना न हो जाए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read