HomeVaranasiहत्या के दो आरोपियों को चौबेपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हत्या के दो आरोपियों को चौबेपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हत्या के दो आरोपियों को चौबेपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

विवेक राय
चौबेपुर, वाराणसी। स्थानीय पुलिस ने 23 नवंबर को चौबेपुर बाजार में लाठी डंडे से पीट पीटकरअमित खैरवार की हत्या कर दी गई थी। चौबेपुर पुलिस ने आरोपियों को सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि सूचना पर अंश जायसवाल पुत्र अनमोल जयसवाल निवासी चौबेपुर और गोपाल वर्मा उर्फ मछली निवासी गौरा ऊपरवार को सुंगुलपुर गांव के ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है।

विदित है कि 23 नवंबर को बहादुरपुर गांव निवासी अमित खैरवार चौबेपुर बीडीआर लाॅन में भोजन कर अपने घर के लिये लौट रहा था। रात्रि लगभग आठ बजे आधा दर्जन हमलावरों ने लाठी डंडे से मारकर अधमरा कर दिया था। परिजनों ने पहले छ लोगों के बिरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दूसरे दिन मृत्यु हो गयी। उसके बाद चौबेपुर के ग्राम प्रधान राघवेंद्र जयसवाल उर्फ गोलू सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या व हरिजन उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जिस पर पुलिस ने पहले ही ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार कर के पुलिस ने जेल भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read