HomeVaranasiघर में घुसकर चोरों ने की लाखों की चोरी

घर में घुसकर चोरों ने की लाखों की चोरी

घर में घुसकर चोरों ने की लाखों की चोरी

चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामसभा गोसाईपुर (छोटा) निवासिनी निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ मिश्रा के घर में रात्रि में चोरों के द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया और घर में रखे जेवरात समेत लगभग लाखों रुपए की चोरी कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजमर्रा का कार्य कर घर के सभी लोग अपने अपने कमरे में सोने चले गए और चोरों के द्वारा छत के रास्ते घर में घुसकर सबसे पहले घर के अंदर सो रहे सभी लोगों का बाहर से दरवाजा बंद करने के बाद और अन्य कमरे का दरवाजा तोड़कर उसमें रखें नगदी और लगभग लाखों रुपए कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।

घरवालों की इसकी जानकारी रात्रि में ही कमरे के अंदर से बच्चे की रोने की आवाज आई तो कमरे के अंदर सोए लोगों के द्वारा जब कमरा नहीं खुला तब बाहर आवाज लगाकर कमरा खुलवाया गया उसके बाद घरवालों को चोरी की जानकारी हुई तब इसकी सूचना घरवालों ने स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा मौका मुआयना कर वापस चली गई। आए दिन क्षेत्र में हो रहे चोरी की घटना से भी लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है जिससे क्षेत्र वालों के द्वारा क्षेत्रीय पुलिस के रात्रि गश्त के ऊपर भी सवालिया निशान लगाया जा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read