मजदूरी कर घर लौट रहा था मजदूर, घबराहट होने लगी तो बस वाले ने उतार दिया और हो गयी मौत
विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र वाराणसी शहर से मजदूरी कर घर लौटते समय मंगलवार को चोलापुर के बलरामगंज बाजार में चलती बस में सवार युवक गुड्डू वनवासी (38) को अचानक घबराहट महसूस हुई। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। गुड्डू जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र के नरायणपुर मसहरिया का निवासी था। बताया जाता है कि गुड्डू मजदूरी के सिलसिले में शहर में आया था।
शाम को काम से लौट रहा था। बस से जाते समय बलरामगंज बाजार में उसे अचानक बेचैनी और घबराहट होने लगी। यह देख बस के कंडक्टर ने उसे नीचे उतार दिया और बस लेकर चला गया। आस—पास के लोग जुटे और वह कुछ समझ नही पा रहे थे। न ही तत्काल उसे कोई राहत मिल सकी। नतीजा यह हुआ कि कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार वाले दानगंज चौकी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से गुड्डू के परिवार में कोहराम मच गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












