चोरों के हौंसले बुलन्द, बड़ी चोरी की घटना को दिया अंजाम, सवालों के घेरे में महराजगंज पुलिस
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। एक बार फिर चोरों ने कोतवाली पुलिस को खुली चुनौती दे दिया है। दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर ये साबित कर दिया है। क्षेत्र में पुलिस की दहशत खत्म हो गई है और चोरों के हौसले बुलंद हो गए है। क्षेत्र के अशरफाबाद गांव में सरजू प्रसाद पासी पुत्र प्यारे पासी के घर पर चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है।
वहीं सौरभ सिंह पुत्र अखिलेश सिंह के घर पर चोरों ने हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। ताला तोड़कर घर में रखे लाखों के जेवरात और 18 हजार रुपये पार कर दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह कोतवाली चलाने में पूरी तरह असफल नजर आ रहे है दर्जनों चोरियों के बाद अब दिनदहाड़े चोरियां होने लगी है और खुलासा अभी तक एक का भी नहीं हो पाया है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश दिख रहा है। लगातार एक के बाद एक चोरी की बड़ी घटना सामने आने से बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है और अपराधियों के हौसले बुलंद है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















