पत्रकार हत्याकाण्ड का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गायब, पिता ने दी हत्या की तहरीर
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुलतानपुर/अमेठी। बहुचर्चित पत्रकार करुण मिश्र हत्याकांड का आरोपी हिस्ट्रीशीटर संदीप सिंह गायब हो गया। पिता दयाशंकर सिंह ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नगर कोतवाल को तहरीर दी।

आरोप के मुताबिक गौरीगंज बाजार निवासी उसका रिश्तेदार मुकेश कौशल अमिलिया कला-माल्हा गांव से अपनी कार पर बैठाकर संदीप को ले गया था अपने साथ। परिजनों के जरिये पूछने पर मुकेश 11 बजे ही गौरीगंज से अज्ञात कार पर संदीप को बैठाकर भेज देने की कह रहा बात। परिजनों को संदिग्ध लग रही मुकेश की बात। संदीप एवं मुकेश के परिवार के बीच कुछ और बातों को लेकर भी हो रही चर्चा जिससे मुकेश पर गहरा हो रहा सभी का शक। सूत्रों के मुताबिक मुकेश भी हत्या जैसे गम्भीर अपराध में रह चुका है मुल्जिम। संदीप सिंह पर पत्रकार हत्याकांड समेत करीब आधा दर्जन गम्भीर अपराधों में मुकदमा चल रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर नगर कोतवाल ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकेश को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद ही उचित कार्यवाही होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















