पुलिस-बदमाशों के बीच चली गोली, दो घायल बदमाश गिरफ्तार
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच चली गोली में पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यावाही में दो अपराधियों के पैर गोली लगी है दोनो बदमाशों के पास से नाजाजय हथियार बरामद हुए हैं। लूट के इरादे से आए बदमाशों ने नाकाम रहने पर सब्जी विक्रेता पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थाना हरगांव इलाके में एक सब्जी विक्रेता से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। शोर सुनकर आस-पास के लोगों के मौके पर आ जाने के चलते बदमाश लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए। मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने युवक पर फायर झोंक दिया। घटना की सूचना पाकर हरकत में आई हरगांव व क्राइम ब्रांच पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी आकाश कुमार सब्जी बेचने का काम झरेखापुर में करता है। उसके पास एक आटो रिक्शा भी है। मंगलवार देर रात वह अपना आटो रिक्शा बदलने हरगांव चन्द्रिका पुरवा निवासी अपने मित्र राहुल के घर जा रहा था।
हरगांव इलाके में शिवपुरी गांव के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने आकाश को रोक कर मोबाइल छीन लिया और नकदी भी छीनने की कोशिश की। आकाश ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे एक बदमाश ने आकाश पर फायर झोंक दिया और भाग निकला। आकाश घायल हो गया। पीड़ित ने झरेखापुर चौकी पहुंच कर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने पीड़ित का इलाज करा कर घर भेज दिया। वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने चार घंटे के भीतर लूट को अंजाम देने वाले संजय कुमार और शोभित तिवारी को मुठभेड़ में ग्राम शेखापुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से मौके से एक मोबाइल, आधार कार्ड, बाइक, 7 कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















