चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध बब्लू राजभर पुत्र खुनमुन राजभर निवासी ग्राम नवापुरा थाना चोलापुर वाराणसी को गिरफ्तार कर तलाशी ली गयी तो कब्जे से एक बैंगनी रंग का पर्स व कुछ रुपये बरामद हुए। पर्स खोलकर देखा गया तो कुछ पीली धातु के वस्तु जिसमें सफेद धातु भी है।
अभियुक्त की निशांदेही पर झाड़ी में कुछ ज्वैलर्स के रशीद कागजात व रेती आदि सामान मिले। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. विपिन कुमार पाण्डेय थाना चोलापुर, हे.का. दिनेश यादव, का. बृजभूषण यादव रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












