HomeJaunpurबाढ़ पीड़ितों को राशन किट मुहैया कराने में लापरवाही न बरती जाय:...

बाढ़ पीड़ितों को राशन किट मुहैया कराने में लापरवाही न बरती जाय: सांसद

बाढ़ पीड़ितों को राशन किट मुहैया कराने में लापरवाही न बरती जाय: सांसद

सांसद और विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राशन किट
विशाल रस्तोगी
रामपुर मथुरा, सीतापुर। सांसद राजेश वर्मा बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्र रामपुर मथुरा विकास खंड कार्यालय पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की तथा बाढ़ व कटान प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना। तत्पश्चात उप जिलाधिकारी महमूदाबाद को निर्देशित करते हुए कहा सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए बाढ़ प्रभावित गांवों को राशन किट वितरण में कोई कोताही न बरती जाए। सभी को खाद्यान्न मुहैया कराया जाए। जिन लोगों के घर बाढ़ से गिर गए हैं उनको मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए तथा आंशिक रूप से जलभराव वाले गांव में भी खाद्यान्न वितरण किया जाए कोई भी व्यक्ति छूटने ना पाए।

बाढ़ पीड़ित लोगों को विकास खण्ड कार्यालय पर खाद्यान्न वितरण ना करके जहां तक साधन पहुंच सके वहां तक ले जाकर उनके गांव में ही खाद्यान्न वितरण करने का काम करें जिससे पीड़ितों को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर एसडीएम महमूदाबाद मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार सुखबीर सिंह, बीडीओ रामपुर मथुरा रजनीश शुक्ल, पूर्ति निरीक्षक महमूदाबाद केके सिंह, जयपाल वर्मा, चंद्र भूषण, मोहन बारी, मंझिले भइया, नन्हा वर्मा, जीत सिंह, रामसेवक वर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read