Homeबांदानवरात्र में अश्लील गानों पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबन्ध

नवरात्र में अश्लील गानों पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबन्ध

नवरात्र में अश्लील गानों पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबन्ध

एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
रूपा गोयल
बांदा। देवी पंडाल व विसर्जन के दौरान नवरात्र में अश्लील गानों पर पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा त्योहार को आपसी प्रेम हुआ भाईचारे के साथ मनाएं उक्त बातें यूपी जिला अधिकारी रविंद्र सिंह ने थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। विसर्जन के दौरान थाना गेट के आगे डीजे ले जाने पर प्रतिबंध पर बनी आम सहमति। विसर्जन व देवी पंडाल में शराब पिए जाने पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। विसर्जन में देवी प्रतिमाओं का टोकन में समय निर्धारित होगा। सर्दी नवरात्र को लेकर देवी पंडालों में व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें उप जिलाधिकारी श्री सिंह ने नवरात्र के दौरान देवी प्रतिमाओं पर अश्लील गानों व विसर्जन के दौरान शराब पीने पर पूरी तरह प्रतिबंध के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने नगर में दुर्गा सेवा समिति के संयोजकों की मांग पर नगर पालिका को सफाई व्यवस्था के खास निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग को बिजली व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखना के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि इस पर्व को आपसी प्रेम व भाईचारा के साथ मनाएं। दिए गए निर्देशों का अगर कोई पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके साथ ही बांदा रोड स्थित केन कनाल नहर में सीढ़ियां संकुचित होने से सभी देवी प्रतिमाओं को टोकन देकर विसर्जन का समय निर्धारित किया जाएगा। इस नियत समय पर विसर्जन करना अनिवार्य होगा। क्षेत्राधिकारी जियाउद्दीन ने कहा कि विसर्जन हुआ नवरात्र पर्व के दौरान शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ पूरी तरह से जहां नजर रखी जाएगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात रहेगी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने देवी पंडालों पर पूरी तरह से अश्लील गाने पर प्रतिबंध की बात करते हुए कहा कि विसर्जन के दौरान डीजे बदौसा रोड स्थित थाने के गेट के आगे नहीं जाने दिया जाएगा। ताकि विसर्जन में केन कनाल नहर पर व्यवस्था बनी रहे। इसके साथ ही दुर्गा सेवा समिति के श्रीकांत गुप्ता, संजय साहू आदि लोगों ने नगर की प्रमुख समस्याओं को उठाया जिस पर उप जिलाधिकारी ने पालिका के अधिशासी अधिकारी राम सिंह विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read