जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन
रूपा गोयल
बांदा। विकास खण्ड, बबेरू जनपद बांदा के सभागार में जल जीवन मिशन के तहत की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय-जन जागरुकता कार्यशाला का जेपी मेमोरियल ट्रस्ट एवं उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 61 ग्राम पंचायतों से लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के सदस्यों आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रमाकांत एवं राम बरन सिंह प्रधान टोला काज़ी, मुख्य प्रशिक्षक हरी भान सिंह ने संयुक्त रूप से गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके प्रोग्राम का शुभारंभ किया। खंड विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय तथा विनोद कुमार, एडीओ पंचायत के सहयोग से कार्यशाला संपन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना को सरकार और समुदाय के सहयोग से संचालित किया जाना है इसलिए कार्यशाला के पश्चात अपने- अपने गांव में योजना के संचालन में सहयोग कीजिये। कार्यशाला की श्रृंखला में चर्चा करते हुए बताया गया कि इस योजना में समुदाय की जिम्मेदारी योजना निर्माण क्रियान्वयन एवं मूल्यांकन की है। सरकार की जिम्मेदारी योजना के लिए लिए वित्तीय और तकनीकी सहयोग प्रदान करना है। इसलिए अपने गांव में हर घर नल से जल पहुंचाने की जिम्मेदारी गांव में गठित जल स्वच्छता समिति की है, जल से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर सम्बोधन किया। मुख्य वक्ता हरिभान सिंह, वरिष्ठ वक्ता बसंत लाल, वक्ता राघवेन्द्र सिंह, वक्ता योगेंद्र सिंह, काव्या सिंह ने विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। एफटीके की उपयोगिता एवं जल जांच के लाभ की जानकारी दी गई। कार्यशला में एफटी के ट्रेनर रोशनी, रजत त्यागी, दुष्यंत, लोकेश, धीरज और भारत कुमार, अभिषेक सिंह, हर्ष श्रीवास्तव आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का प्रबंधन आनंद सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में विनय कुमार एपीसी द्वारा उपस्थित प्रधान और पंचायत प्रतिनिधियों का आभार एवं कार्यशाला का समापन किया गया।














