पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने में सतत प्रयत्नशील प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक विवेकानंद सिंह तथा हेड कांस्टेबल धनन्जय यादव व कांस्टेबल हरिशचन्द्र ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के तहत 3 वारंटी अभियुक्तों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार वारंटियों में थाना क्षेत्र के दुखई का पूरा निवासी गुड्डू पुत्र रमाकांत तथा कम्मरपुर गांव निवासी मिथिलेश व अखिलेश पुत्रगण बाबू राम शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













