इसके बाद आरोपी बड़े भाई ने खुद पर भी ब्लेड से वार कर खुद को घायल कर लिया। गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को तत्काल दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद पिता ने बड़े बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









