Homeएटाजलेसर के किसानों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

जलेसर के किसानों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

जलेसर के किसानों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मेडिकल कालेज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर, कार्यवाही की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
लखन यादव
एटा। एटा मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज बना भ्रष्टाचार का अड्डा जिनमें डॉक्टरों की अनियमित उपस्थिति, फर्जी हाजिरी और भ्रष्टाचार शामिल हैं। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लखन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने एडीएम लालता प्रसाद को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन भानू की प्रमुख मांग इस प्रकार हैं।

——इनसेट——
डाक्टरों की अनियमित उपस्थिति एवं तनख्वाह
डा. अंकिता शर्मा ने आरोप लगाया है कि कई विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ डॉक्टर नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, फिर भी उन्हें पूरी तनख्वाह दी जा रही है। कुछ डॉक्टर हफ्ते में केवल 1 दिन ही आते हैं।

——इनसेट——
फर्जी हाजिरी एवं नोटिस
प्राचार्य रजनी पटेल ने फर्जी हाजिरी के मामले में नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि अगर ऐसा होता है तो कार्रवाई होगी। इससे यह साबित होता है कि फर्जी तरीके से हाजिरी लगाई जा रही थी।

——इनसेट——
पत्रकारों के धरने के मामले में जांच कमेटी
पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में जांच कमेटी गठित हुई थी लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। यह मामला ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार से जुड़ा है।

——इनसेट——
सीबीसी मशीन चोरी एवं मुकदमा
सीबीसी मशीन चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन अभी तक इसकी जांच का कोई नतीजा नहीं निकला है। जब मशीन वापस मिली तो इसकी जांच नहीं हुई कि वही मशीन थी जो चोरी हुई थी।

——इनसेट——
मीकसिन इंजेक्शन चोरी एवं जांच कमेटी
मीकसिन इंजेक्शन चोरी के मामले में जांच कमेटी गठित हुई थी लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है।

——इनसेट——
दन्त विभाग में भ्रष्टाचार
दंत विभाग के एचओडी डॉ. मोनू यादव पर आरोप है कि उन्होंने ऑफिस का सामान अपने आवास पर ले जाकर उपयोग किया। जांच कमेटी गठित हुई थी लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लखन यादव ने बताया कि इन सभी मामलों में जांच कमेटियां गठित हुई थीं लेकिन अभी तक इनकी रिपोर्ट नहीं आई है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या इन मामलों में कार्रवाई होगी या नहीं, इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। लखन यादव ने डीएम प्रेम रंजन सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खुद हस्तक्षेप कर मामले पर कड़ा एक्शन लेने की मांग की है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा, अन्यथा भारतीय किसान यूनियन भानू मेडिकल कॉलेज पर आंदोलन के लिए विवश होगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read