आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: डीएम
अमित त्रिवेदी
हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जाँचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर जाँच करें। कोई भी शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में न आने पाए। कर करेत्तर की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। वन विभाग को कछौना के सिटी फॉरेस्ट को आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। खनन विभाग को वसूली की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कम वसूली को लेकर उन्होंने खनन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पिहानी व कछौना नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार तीन माह तक खराब प्रगति वाले विभागीय अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। वसूली के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सूचनाओं की फीडिंग विभागीय पोर्टल पर समय सुनिश्चित की जाए। खाद्य विपणन विभाग को निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्रों का निर्धारण समय कर लिया जाए। रिक्त राशन की दुकानों के लिए प्रस्ताव प्राप्त किये जायें। अधिशासी अधिकारियों को ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में सभी मानकों के संतृप्तीकरण के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्य की नियमित निगरानी करने तथा साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










