खेत के मेड़ पर मिला पूर्व प्रधान का शव
परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
अमित त्रिवेदी
मल्लावां, हरदोई। नारायण मऊ गांव के पूर्व प्रधान का संदिग्ध परिस्थितियों में करवा गांव के पास खेत के मेड़ पर शव मिला। सिर और आंख पर चोट के निशान को लेकर परिजन मृतक के भतीजे पर ही हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। घटना की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम व पुलिस शव की जांच पड़ताल में जुट गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूर्व प्रधान की मौत के रहस्य से पर्दा उठेगा। आरोप है कि पूर्व प्रधान गंगाराम रैदास उम्र 60 वर्ष पुत्र गिरवर निवासी ग्राम नारायण मऊ जो वर्ष 1995 में ग्राम सभा के प्रधान रह चुके हैं, अब वह सिंचाई के इंजन का काम करते थे। मृतक की पुत्री खुशबू ने बताया कि उसके पिता रविवार की सुबह करीब 5:00 बजे अपने भतीजे पप्पू पुत्र बेनी के साथ मोटरसाइकिल से शौच के लिए निकले थे लेकिन घर वापस नहीं लौटे। ऐसे में सोमवार की सुबह बांकेलाल ने बताया कि करवा गांव स्थित मिश्रीलाल के खेत के पास मेड पर खून से लथपथ अवस्था में शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी तो पूरे घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह, सीओ सत्येंद्र सिंह, कोतवाल शेषनाथ सिंह ने शव की तफ्तीश करके परिवार के लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर गांव के राकेश यादव पुत्र अशर्फीलाल ने बताया कि रविवार को संतोष के खेत में लगे पंपिंग सेट को ठीक करने को कहा था। तब रोड पर दो-तीन लोगों के साथ पूर्व प्रधान बैठे थे, अब आखिर किन लोगों के साथ गंगाराम थे, और उस स्थान पर कैसे पहुंचा जहां पर उसका शव पड़ा मिला इन सवालों से इर्द-गिर्द ही गुलथी उलझी हुई है। मृतक की पत्नी और पुत्री का रो रोकर भतीजे पप्पू पर हत्या करने की आशंका व्यक्त कर रही है। उनका कहना था कि तभी वह शव के पास तक नहीं पहुंचे, जबकि एक सप्ताह से उनके घर पर ही रहकर खाना खाते थे। ऐसे में सुबह उनके साथ ही निकला था पुलिस ने ग्राम प्रधान सरोज पाल व परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला साफ होगा कि पूर्व प्रधान की मौत कैसे हुई। पूर्व प्रधान गंगाराम का जहां पर शव मिला है वहां पर ना तो कोई पक्का रास्ता है और ना ही ईंट पत्थर पड़े हैं जिससे गिरकर उसकी मौत हुई हो। उसके सिर, आँख व नाक पर चोट के निशान से हत्या की आशंका लग रही है। अब पुलिस की जांच में ही साफ होगा कि आखिर गंगा राम की मौत कैसे हुई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










