हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन
रंजीत सिंह
जालौन। हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट और नवीन बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन अधिवक्ता न्यायायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार व सीओ को सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ता उमेश दीक्षित, संतोष कुमार यादव, महेश सोनी, अम्बिका प्रसाद, जयप्रकाश श्रीवास्तव, भूपेंद्र लिटौरिया, कमल कुशवाहा, मुलायम सिंह यादव, बादाम सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र सिंह, दीपेश सेंगर, साहुल त्रिपाठी, हर्षित श्रीवास्तव, राघवेंद्र मोहन, कमलेश सिंह सेंगर, रमेशचंद्र जाटव, सतीशचंद्र, बृजमोहन कुशवाहा, कमलेश प्रजापति, शैलेंद्र कांत त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










