HomeJaunpurसोशल मीडिया फेसबुक पेज बुआ-बबुआ के एडमिन के खिलाफ हो मुकदमा

सोशल मीडिया फेसबुक पेज बुआ-बबुआ के एडमिन के खिलाफ हो मुकदमा

सोशल मीडिया फेसबुक पेज बुआ-बबुआ के एडमिन के खिलाफ हो मुकदमा

थानाध्यक्ष को समाजवादी अधिवक्ता सभा ने दी तहरीर

आरके धनगर
मथुरा। समाजवादी अधिवकता सभा मथुरा के जिलाध्यक्ष गौरव किशनपुरिया एडवोकेट ने अपने साथी समाजवादियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर फेसबुक पेज बुआ बबुआ के एडमिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने हेतु थाना हाईवे में तहरीर दी और जल्द से जल्द इस पेज के एडमिन को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गौरव किशनपुरिया ने बताया कि बुआ बबुआ नाम से फेसबुक पर एक पेज है जिस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।

सांप्रदायिकता फैलाई जाती है व समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए पार्टी के खिलाफ झूठी पोस्ट की जाती हैं ऐसे व्यक्तियों को समाजवादी अधिवक्ता सभा जेल भिजवाने का काम करेगी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में मुख्य रूप डेविड प्रजापति एडवोकेट जिला महासचिव समाजवादी अधिवक्ता सभा, दीनदयाल पचोरी एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा, अशोक जाटव वरिष्ठ नेता, अजय सिंह भरंगर, हरिओम यादव, अभिषेक यादव एडवोकेट, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, नीरज यादव, क्रांति रमेश पचौरी जिला सचिव समाजवादी युवजन सभा, शिवम यादव, देवेंद्र पाल सिंह, उमेश गुप्ता, प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read