गैस गोदाम से हुये 57 में से 45 गैस सिलेण्डर पुलिस ने किया बरामद

गैस गोदाम से हुये 57 में से 45 गैस सिलेण्डर पुलिस ने किया बरामद

मुठभेड़ के बाद पकड़े गये 4 बदमाश, दो फरार

आरके धनगर
मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत तीन दिन पूर्व लोहई मार्ग स्थित गैस गोदाम से हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने 4 बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 45 गैस सिलेण्डर बरामद किए हैं। इनके दो साथी मौके से भाग निकले है जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है।

रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि नोहझील पुलिस ने गंगनहर महमूदगढ़ी कोठीपुल के पास बने सिंचाई विभाग के खंडहर के पास से रेहान पुत्र बादशाह, सोनू पुत्र महाराज सिंह मुरसान हाथरस, गौरव उर्फ आदित्य पुत्र करन सिंह निवासी ईशापुर जमुनापार और नवीन पुत्र सतीश शर्मा निवासी करनपुर टप्पल अलीगढ़ को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर 45 गैस सिलेंडर 315 बोर के दो तमंचे घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल और सब्बल बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि घटना में कुल 6 लोग शामिल थे जिनमें दो की तलाश के लिये पुलिस टीमें में प्रभारी निरीक्षक सुरीर अशोक कुमार, यशपाल सिंह, रोहित मलिक आदि शामिल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं