अफवाह फैलाकर की गयी मारपीट व पुलिसकर्मियों पर पथराव
थानाध्यक्ष मरदह सहित कई पुलिसकर्मी हुये घायल
उग्रसेन सिंह
जखनियां, गाजीपुर। जिला पंचायत सदस्य और मंडल अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह को रामलीला स्थल पर गांव के कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। शशि के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में स्थानीय थाना मरदह में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर नामजद आरोपियों ककी गिरफ्तारी के निमित्त आरोपी बंटी राजभर सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया तभी कुछ अराजक तत्वों द्वारा एक अफवाह फैलाई गई थी। थाने में बंटी राजभर को पुलिस द्वारा पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया जो सरासर गलत था।

इस तरह बंटी की मौत की अफवाह सुनकर सैकड़ों पुरुष और महिलाएं मरदह थाने पर पथराव करना शुरू कर दिया जिसमें थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस व महिला कांस्टेबल को चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को सर में गंभीर चोटें आई हैं। खबर लिखे जाने तक बंटी के समर्थकों द्वारा मरदह कासिमाबाद मुख्य मार्ग को पूरी तरह से घंटों जाम लगाकर रखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हम लोगों के घर में घुसकर पुलिस कई लोगों को मारी-पीटी।
मौके पर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गये जिन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। अपने अधीनस्थों से पूरी निगरानी रखने को कहा। वहीं पुलिस उपाधीक्षक कासिमाबाद विजय आनंद शाही ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसी के विरोध में एक समाज के लोग मुरदह बाजार घंटों से जाम किए हैं। पुलिस कस्टडी में आरोपी की पिटाई का मामला सरासर गलत है। सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह फैलाकर पुलिस के खिलाफ उकसाया गया है। इस तरह पुलिस पूरी तरह सचेत है। अफवाह फैलाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







