सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत
मुकेश तिवारी
झांसी। बीमार बेटी के लिए दवा लेने जा रहे पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बड़ागांव निवासी रईस अहमद (31) पुत्र बसीर शाह की दोनों बेटियों असहद बानो (3) और निसद बानो (5) की तबीयत खराब थी, इसलिए वह शनिवार रात करीब 9.30 बजे दवा लेने के लिए घर से निकला था।

बड़े भाई अनीश अहमद ने बताया कि रईस बड़ागांव के एटीएम में गया तो पैसे नहीं निकला। तब वह बाइक लेकर पारीक्षा में एटीएम से रुपए निकालने के लिए जा रहा था। रास्ते में पारीछा पुलिस चौकी के पास सड़क पर टैंकर खड़ा था। रईस की बाइक टैंकर के पीछे जा घुसी। हादसे के बाद आस-पास के लोग एकत्र हो गए और रईस को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने रईस को मृत घोषित कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













