Homeबांदासड़क दुर्घटनाओं में होती है काफी जनहानि: डीएम

सड़क दुर्घटनाओं में होती है काफी जनहानि: डीएम

सड़क दुर्घटनाओं में होती है काफी जनहानि: डीएम

वृहद नेत्र परीक्षण शिविर का डीएम ने किया शुभारम्भ
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने वर्ल्ड साइट डे के अवसर पर ‘‘आपकी रक्षा-सड़क सुरक्षा’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत एक बृहद नेत्र परीक्षण कैम्प का पुलिस लाइन बांदा में फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस नेत्र परीक्षण कैैम्प में ‘‘आपकी रक्षा-सड़क सुरक्षा’’ के अन्तर्गत बस एवं ट्रक, टैम्पो एवं रोडवेज बस ड्राइवरों सहित सौ से अधिक वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र परीक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए इस कैम्प का अयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जीवन की अहमियत को लोंगो के मन में उजागर करने एवं जागरूकता लाने के लिए तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क व सजग रहने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में अनेकों लोंगो की जनहानि जिनमें महिला, पुरूष व बच्चों की होती है, जिससे पूरे परिवार को आहत होने के साथ असहनीय पीडा का सामना करना पडता है। सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत वाहन चालकों के नेत्रों की जांच कर उनको निःशुल्क चश्मों का वितरण जिला अस्पताल के सहयोग से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चलाते समय धूम्रपान व मोबाइल का प्रयोग न करें। सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहते हुए नियंत्रित गति में वाहन का संचालन करें। वाहन चलाते समय सावधानी एवं संयम बरते और स्वयं के साथ दूसरों के जीवन की रक्षा करते हुए यातायाात नियमों का पालन कर वाहनों का संचालन करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व दो पहिया वाहन के संचालन के समय हेलमेट अवश्य लगायें। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचें व जीवन को सुरक्षित रखें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आज कराये गये नेत्र परीक्षण के वाहन चालकों को शीघ्र चश्मे का निःशुल्क वितरण उनके मोबाइल नम्बर पर सूचना देकर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि इस नेत्र परीक्षण शिविर के द्वारा वाहन चालकों को उनकी नेत्रों की जांच कर चश्मा का वितरण किये जाने से उनको वाहन संचालन में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं के होने में भी कमी आयेगी। उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि यातायात के नियमों एवं उनके संकेतकों के प्रति जागरूक होकर उनका पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें। अनियंत्रित एवं तेज गति से वाहनों का संचालन कदापि न करें। इस मौके पर नेत्र चिकित्सक डॉ. मो. मसजूद, नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय बांदा तथा आप्टोमैटिस्ट श्री जिआउद्दीन एवं ब्रजेश कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बडोखर खुर्द तथा श्रीकान्त त्रिपाठी एमटीडब्लू जिला चिकित्सालय बांदा के द्वारा वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस नेत्र परीक्षण कैम्प में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन मिश्रा, आरटीओ शंकर सिंह, सीओ ट्रैफिक जिआउद्दीन एवं सीओ सिटी गवेन्द्र गौतम आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read