Homeबांदाशारदीय नवरात्र: भक्तों ने किये माता के दर्शन

शारदीय नवरात्र: भक्तों ने किये माता के दर्शन

शारदीय नवरात्र: भक्तों ने किये माता के दर्शन

रूपा गोयल
बांदा। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन माता के भक्तों की कस्बे के सभी प्रसिद्ध तीर्थस्थल देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। माता के भक्ति गीतों में ढोलक बजती रही। नवरात्रि के चलते कस्बे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौरा बाबा धाम, चूड़ी गली स्थित छोटी भवानी, सुलक तोक लाल तोक स्थित बड़ी भवानी, बदौसा रोड स्थित शारदा देवी, भवानीगंज स्थित कालिका देवी मन्दिर में माता के दर्शन के लिये भक्तों की भारी भीड़ रही। वहीं दुर्गा पंडालों में दुर्गा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने आधुनिक रंग बिरंगी लाइटों से साज सज्जा कर भक्तों का मन मोह लिया। देर शाम ग्रामीण क्षेत्र सहित कस्बे के हजारों लोग माता के गीतों से सराबोर दिखे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी जियाउद्दीन, तहसीलदार रामचन्द्र यादव, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च कर त्योहार को आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते दिखे।

Z

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read