HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पूर्ति निरीक्षक ने राशन की दुकान का किया औचक...

JAUNPUR NEWS : पूर्ति निरीक्षक ने राशन की दुकान का किया औचक निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : पूर्ति निरीक्षक ने राशन की दुकान का किया औचक निरीक्षण

राशन कम पाये जाने पर दर्ज कराया मुकदमा
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। सुजानगंज विकास खण्ड के ऊंचगांव में राशन की दुकान में जांच के दौरान खाद्यान में कमी पाये जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने राशन की दुकान के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जानकारी के अनुसार सुजानगंज विकास खंड के ऊंचगांव में प्रेमनाथ सिंह की सस्ते गल्ले राशन की दुकान है। राशन की दुकान की अनियमितता की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक सुजानगंज पद्माकर तिवारी व खाद्य अधिकारी योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को राशन की दुकान में पहुंच स्टॉक का मिलान करवाया। स्टॉक के मिलान के दौरान अक्टूबर माह में 87 कुंतल राशन कम पाया गया। जिसकी पूछताछ में प्रेम नाथ सही जानकारी नहीं दे पाये। जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर सुजानगंज थाने में प्रेमनाथ सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read