किसान के घर दिनदहाड़े हुई चोरी, नगदी एवं अनाज चुरा ले गये चोर
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सरीला, हमीरपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के उमरिया गांव मे दोपहर करीब 2 बजे चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने घर से करीब 15 से 20 हजार रुपये नकद और कुछ अनाज चुरा ले गये। घटना के समय गृहस्वामी और किसान रमेश कुशवाहा अपने खेत पर काम करने गए हुए थे। दोपहर बाद जब वे घर लौटे तो सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित किसान रमेश कुशवाहा के पास करीब 7 बीघा कृषि भूमि है जिस पर वे खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है।











